JharkhandLead NewsRanchi

काउंटिंग एजेंटों की सुरक्षा के लिए भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुँचा और काउंटिंग के समय एजेंटों की सुरक्षा से संबंधित एक ज्ञापन दिया. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग किया है कि काउंटिंग के दिन स्थल पर जेरनेटर चलता रहे ताकि पल भर के लिए भी अंधेरा न हो. इसके साथ भाजपा के जितने भी काउंटिंग एजेंट, समर्थक, प्रत्याशी काउंटिंग स्थल पर रहेंगे, उन सबकी सुरक्षा सुनिश्चित हो . ऐसा हो सकता है की भाजपा के काउंटिंग एजेंटों पर हमला हो सकता है. उपद्रवी तत्व काउंटिंग स्थल पर उपद्रव मचा सकते हैं. अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि काउंटिंग में पहले पोस्टल वैलेट की गिनती पूरी हो, उसके बाद ईवीएम की गिनती हो.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ 66.49 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग

Related Articles

Back to top button