Ramgarh

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उपकारा रामगढ़ का निरीक्षण

Ramgarh: व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष  जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ माननीय श्री आलोक कुमार दुबे ने उपकारा रामगढ़ का निरीक्षण किया. जेल के भ्रमण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश के साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री मनोज कुमार राम , एस डी जे एम श्री हर्षित तिवारी, डालसा के सचिव श्री अनिल कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, जेल के अधिकारी भी मौजूद थे. प्रधान जिला जज ने निरीक्षण के दौरान जेल के कैदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे बाथरूम, शौचालय, साफ सफाई, स्वच्छता और पानी पीने आदि की जांच के लिए कैदी वार्ड के निरीक्षण किया. साथ ही जेल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान वहां जेल अधिकारी जेल डॉक्टर साथ ही कई कैदी भी मौजूद थे. जिला जज ने जेल में उपलब्ध वीसी सिस्टम, ई मुलाकात सिस्टम, किचन सिस्टम, कौशल घर, महिला वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया और जेल में रह रहे कैदियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया.

Related Articles

Back to top button