JharkhandRanchi

नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी मिथुन महतो को 10 साल की सजा

Ranchi: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी मिथुन महतो के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माना राशि नहीं देने पर उसे 6 माह की साधारण सजा भुगतनी होगी. पूर्व में कोर्ट ने मिथुन महतो को दोषी करार दिया था.

बता दें कि आरोपी मिथुन और नाबालिग पीड़िता दोनों एक मिठाई के दुकान में काम करते थे. उसी दौरान दोनो में दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया था. पीड़िता के परिजनों को  इसकी जानकारी तब हुई जब वह गर्भवती हो गई. मामले को लेकर नगड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जिसके बाद 19 फरवरी 2023 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, उसी समय से वह जेल में बंद है. ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने 7 गवाह पेश किया था.

Related Articles

Back to top button