JharkhandRanchi

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला में जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई 15 जून को

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामला मे विवादित बड़गाई अंचल के अधीन 8.86 जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अब 15 जून को होगी. मामले में पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई थी.

इसे भी पढ़ें- टेंडर घोटाला : मंत्री आलमगीर आलम की पीएमएलए कोर्ट में पेशी, मिली 3 दिनों की रिमांड

ईडी ने इस मामले में राजकुमार पाहन को भी आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. ईडी के चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया है. इसके बाद उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकुमार पाहन ने 1 मई को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.

दरअसल, बड़गाई अंचल के अधीन 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से यह मामला जुड़ा है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. मामले में 30 मार्च को ईडी ने हेमंत सोरेन समेत 5 के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल के निलंबित उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन, आर्किटेक्ट बिनोद सिंह और हिलिरियस कच्छप के नाम शामिल हैं. आरोप पत्र दाखिल होने के कुछ दिन बाद ही मामले के एक आरोपी हिलिरियस कच्छप की मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button