JharkhandRanchi

टेंडर घोटाला : रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंत्री आलमगीर आलम की पीएमएलए कोर्ट में हुई पेशी, ईडी ने मांगी रिमांड

Ranchi: टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में छापेमारी के दौरान बरामद करीब 38 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर आलम की 6 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई. ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से रिमांड देने का आग्रह किया. ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था. मामले में आलमगीर के अलावा उनके पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की भी गिरफ्तारी 6 मई को हो चुकी है. ईडी द्वारा रिमांड पर लेकर इनसे 14 दिनों की पूछताछ के बाद बीते मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था.

दरअसल, ईडी की छापेमारी में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहयोगी जहांगीर के घर करीब 32.2 करोड़ रुपए बरामद हुए थे. वहीं, संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख  रुपए बरामद हुए थे. साथ ही उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.3 लाख बरामद हुए थे.

बता दें कि 6 मई को राजधानी रांची में ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सर सैयद रेजीडेंसी, पीपी कंपाउंड स्थित मुन्ना सिंह, सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने के अलावे बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया इलाके में तलाशी ली थी. जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की थी. मामले में मंत्री आलमगीर, वीरेंद्र राम सहित अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button