JharkhandRamgarh

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने किया मतदान

Ramgarh: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ बिमल कुमार ने किया मतदान. इस मौके पर रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा देश के विकास के लिए हम सभी का मतदान करना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- कोडरमा, चतरा, हजारीबाग में दिग्गजों ने भी डाला वोट, गांडेय उप चुनाव में भी वोटिंग के लिए वोटरों का दिखा जोश

जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. सभी मतदाता स्वयं एवं अपने साथ-साथ अपने क्षेत्र के अन्य मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे.

इस मौके पर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल कुमार ने कहा लोकतंत्र के इस महापर्व की आप सभी को शुभकामनाएं. देश के लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.

बुजुर्ग, दिव्यांगों सहित अन्य सभी के लिए मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं उपलब्ध. आप सभी भी अपना मतदान करने मतदान केंद्र जरूर पहुंचे.

Related Articles

Back to top button