JharkhandLead NewsRanchi

लव जिहाद, जमीन जिहाद के बाद अब पॉलिटिकल जिहाद से झारखंड को खतरा: प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को झारखंड में पॉलिटिकल जिहाद को लेकर चिंता जताई.  मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार सालों से लव जिहाद और लैंड जिहाद का खतरा तो बढा ही है, पॉलिटिकल जिहाद भी बड़ा खतरा बन रहा है. उन्होंने अपने स्तर से मिली सूचनाओं का हवाला देते कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले कुछ वर्षों में 206 पॉलिटिकल जिहाद के केस मिले हैं. इससे आशंका को बल मिल रहा कि राज्य में भोली भाली आदिवासी बेटियों, आदिम जनजाति की बहनों को बहला फुसलाकर मुस्लिम लोग उनसे शादी कर रहे. यह शादी भी पहली नहीं बल्कि दूसरी, तीसरी होती है. शादी के बाद उनकी जमीन (लैंड) तो ले ही ली जा रही, पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक में आदिवासी महिलाओं को आगे कर दिया जाता है. कई जगहों पर तो ऐसा करने वाले पॉलिटिकल जेहाद में सफल भी हो गए हैं. उनकी पत्नी मुखिया, जिला परिषद सदस्य तक बन चुकी हैं. इसके जरिए वे स्थानीय निकायों में अपनी पकड भी बनाने में सफल हो चुके हैं. सरकार इस पर चुप है. प्रेस कांफ्रेस में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, इरफान भी उपस्थित थे.

जहांगीर आलम से नातेदारी और कमाई की भी हो जांच

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आलमगीर आलम तो ईडी की कस्टडी में आ चुके हैं, उनके सगे भाई जहांगीर आलम के साथ उनके कारोबार की भी जांच ईडी करे. 1990 के दशक में जब आलमगीर की सियासत शुरू हुई,  जहांगीर बांग्लादेश शिफ्ट हो गये. आज उनका दवाओं और दूसरे बिजनेस का अरबों का कारोबार है. जीरो से इस स्तर पर पहुंचने में आलमगीर ने कैसे मदद की, यह भी जांच हो तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: ‘राम’ पर इरफान की सियासत से बाबूलाल और भानु प्रताप शाही खफा, फिर लगाई लताड़

Related Articles

Back to top button