
Ramgarh: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के सौंदा बस्ती सरैया टोला में लोकल सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है .घटना शुक्रवार रात्री की है. वहीं घटना के बाद से घर वालों में दहशत का माहौल है, पुलिस मौके पर पहुंचकर चार- खो किया बरामद किया और पुलिस छान बीन में जुटी है, वहीं घर में लगे सीसी टीवी फुटेज में दो अपराधी भागते हुए देखे जा रहे हैं, जिसकी जांच पड़ताल जारी है. ज्ञात हो कि पूर्व में भी लोकल सेल विवाद में यहां बड़ी वारदात घटना हो चुकी है.





