JharkhandRanchi

लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर रांची में धारा 144 चार जून तक लागू रहेगा

Ranchi: सदर एसडीओ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी रांची में धारा-144 लागू कर दी है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन आयोग 8-रांची, लोक सभा निर्वाचन की घोषणा 16 मार्च को कर दी गई है तथा घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. इस अवधि में विभिन्न राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिये जन-सभा, जुलूस का आयोजन किया जाएगा.

जन सभा एवं जुलूस में राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित, आतंकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका बनी रहती है. इसके अतिरिक्त मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने के लिए आवंछित, असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

लोक शांति भंग न हो इसे लेकर 16 मार्च  को सदर एसडीओ ने 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई थी. इसकी अवधि पूर्ण होने पर सदर एसडीओ ने निष्पक्ष चुनाव के लिये स्वस्थ और शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति होने तक 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 8-रांची लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सम्पूर्ण रांची सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से दिनांक 4.6.2024 रात्रि 11:00 बजे तक लागू रहेगा.

Related Articles

Back to top button