
Ranchi: रांची में छापेमारी के दौरान बरामद 35.23 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी ने दोनों को देर रात गिरफ्तार किया है. जिस कमरे से ईडी रुपये बरामद किया है वो कमरा झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहयोगी जहांगीर का है. वही ईडी की टीम कई ठिकानों पर दूसरे दिन भी रेड कर रही है. जानकारी के मुताबिक सिंह मोड़, आईटीआई बस स्टैंड और डोरंडा इलाके में बिल्डर और कांट्रेक्टर के ठिकाने पर रेड चल रही है. डोरंडा में ठेकेदार राजू सिंह के यहां से करोड़ों नगद बरामद हुए हैं. फिलहाल बरामद रुपये की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है.
इसे भी पढ़ें: मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल के घरेलू नौकर के आवास से मिले 25 करोड़, ईडी की बड़ी कार्रवाई नौ जगह पर रेड
बता दें कि सोमवार को राजधानी रांची में ईडी संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सर सैयद रेजीडेंसी, पीपी कंपाउंड स्थित मुन्ना सिंह, सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने के अलावे बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया इलाके में तलाशी ली.
जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने यह कार्रवाई कर रही है.




