ChaibasaJharkhand

चाईबासा :  पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, नक्सली भाग निकले, भारी संख्या में हथियार बरामद  

Chaibasa : चाईबासा जिले में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है.  मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली  भाग निकले.  पुलिस ने घटनास्थल से एक डीबीबीएल गन, ak-47 के 180 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन, 12 बोर बंदूक की गोलियां 46 पीस, कपड़े, जूते, पिट्ठू, वर्दी, कंबल और दैनिक उपयोग में आनेवाली वस्तुएं बरामद की हैं. साथ ही लैपटॉप, 12 मोबाइल और  735  रुपये नकद बरामद किये गये हैं.  इस संबंध में एसपी क्रांति कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेमना( गुदड़ी थाना क्षेत्र) पहाड़ पर पीएलएफआई का संतोष कांडुलना एवं बोयदा का सशस्त्र दस्ता 8-10 की संख्या में ठहरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : News Wing Breaking :  बदल जायेगा राज्य का प्रशासनिक ढांंचा ! एचआर पॉलिसी, क्षेत्रीय प्रशासन, परिदान आयोग के गठन व निगरानी सेल की मजबूती की कवायद

रात अधिक होने के कारण गांव में ऑपरेशन करना सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नहीं था

खबर थी कि दस्ता बगल के टेमना गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होगा. इस क्रम में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी. इस सूचना के बाद सौदे से सीआरपीएफ 94 बटालियन की एक कंपनी और मनोहरपुर थाना से जिला बल के प्रतिनियुक्त एसआई अर्जुन पंडित के साथ सशस्त्र बल शाम को अभियान पर रवाना हो गये. शनिवार रात 11 बजे के आस-पास टेमना गांव के पास पहुंचे तो ढोल मांदर की आवाज सुनाई पड़ रही थी. आसपास के गांव के लोग कार्यक्रम में जुटे हुए थे. एसपी ने बताया कि रात अधिक होने एवं भीड़ की अधिकता होने के कारण गांव में ऑपरेशन करना सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नहीं था. इस कारण रात को पहाड़ पर ही लुप लिया गया और सुबह में पीएलएफआई नक्सलियों के ठहरने वाले स्थान पर सर्च अभियान शुरू किया गया.  पुलिस को देखते ही नक्सलियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गयी. नक्सलियों को जब आत्मसमर्पण करने को कहा गया, तो उन लोगों आत्मसमर्पण नहीं किया और फायरिंग जारी रखी.   इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग शुरू की. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली हथियार छोड़कर भाग गये. जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बल पूरे एरिया में सर्च अभियान चला रहे हैं.

Related Articles

Back to top button