DhanbadJharkhand

धनबाद : बिग बाजार के पास मिले सड़े-गले शव का होगा डीएनए टेस्ट

Dhanbad : सरायढेला क्षेत्र अंतर्गत बिग बाजार के पीछे राजा तालाब की सफाई के दौरान रविवार को बोरे में बंधे एक युवक का शव मिला. शव जिस स्थिति में मिला है उससे स्पष्ट होता है कि हत्या कर इसे बोरे में बांधकर ठिकाने लगाया गया है. शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.

इसे भी पढ़ें- पांचवीं अनुसूची पर सुलगते सवालों का जवाब नहीं सूझा एक्सपर्ट सुभाष कश्यप को, सचिव ने किया प्रोग्राम…

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

शव को बोरे में बांध कर के तालाब में काफी दिनों पहले फेंका गया था. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग 15 से 20 दिन पहले ही शव को यहां पर फेंका गया है. शव के ऊपर कीड़े पड़े हुए हैं और शव सड़ चुका है. घटना की सूचना पाकर सरायढेला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गयी है. पुलिस ने शव की स्थिति को देखकर कहा कि इसकी पहचान संभव नहीं है. घटना पर पुलिस अधिकारी एबी सिंह के नेतृत्व में कागजी कार्रवाई रविवार दोपहर एक बजे तक चल रही थी. पुलिस शव का पंचनामा बनाते लिख रही थी कि शव की पहचान संभव नहीं लगता है. डीएनए टेस्ट कराकर ही शव की पहचान संभव है.

हालांकि पुलिस आसपास के इलाके के लोगों से शव की पहचान की कोशिश कर रही थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. शव पाये जाने इलाके के लोगों में दहशत है.

Related Articles

Back to top button