JharkhandRanchi

43.60 किलो गांजा के साथ दो महिला समेत चार इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार, ओडिसा से बनारस ले जाने के दौरान खादगढ़ा बस स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने ओडीसा से बनारस गांजा ले जा रहे दो महिला समेत चार आरोपी को खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के गाजियाबाद जिले के केशव कुंज निवासी सुमित कुमार, गौतमबुद्ध नगर जिले के दीप बिहार छपरौल निवासी अंजना सिंघल, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सुकना निवासी दीप राई और मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुलतानी डंडा निवासी सुषमा का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें- जमानत पर निकला आरोपी बम कांड में वांछित अपराधी के साथ बना रहा था रंगदारी वसूली की योजना, कट्टा गोली के साथ दोनों गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के पास से 43.60 किग्रा गांजा, चार मोबाइल, तीन आरोपी का आधार कार्ड, रेखा बस का धुर्वा से बनारस जाने का टिकट और 1500 नगद पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मादक द्रव्यों की बरामदगी के दृष्टिकोण से चले रहे लगातार चेकिंग के फलस्वरूप खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर से दो युवक और दो महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी अवैध तस्करी कर ओडिसा से बनारस ले जाने के दौरान पकड़ा गया है. एसएसपी को मिले गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चारो आरोपी को पकड़ा है.

Related Articles

Back to top button