JharkhandPalamu

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हुसैनाबाद पहुंचे कमलेश सिंह, हुआ स्वागत

Palamu : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर हुसैनाबाद पहुंचे पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. सुबह से ही कार्यकर्ता जपला-छतरपुर मुख्य पथ के खराड़ स्थित सीमा पर जमे रहे. सिंह के वहां पहुंचते ही कमलेश सिंह जिंदाबाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये गये. कार्यकर्ताओं ने कमलेश सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया. करीब एक सौ बाइक से उनकी अगुवानी की गयी. बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की टोली में हुसैनाबाद आवास सह पार्टी कार्यालय पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- देखें वीडियो : कैसे मामा ने भरी गोली और भांजे ने किया फायर, धनबाद एसएसपी ने कहा होगी कार्रवाई

उम्मीद पर खरा उतरेंगे : कमलेश

पत्रकारों से बात करते हुए कमलेश सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसपर वे खरा उतरेंगे. राज्य के सभी जिला व प्रखंड स्तर तक पार्टी का संगठन खड़ाकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा. वह साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर झारखंड की दशा को सुधारने में पूरा योगदान देंगे.

इसे भी पढ़ें- लातेहार : शराब को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, दो गंभीर

19 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन 

कमलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जात-पात व संप्रदायवाद से बिलकुल अलग है. पार्टी जमात की राजनीति में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद को जिला व हरिहरगंज को अनुमंडल बनाने की मांग के लिए 19 नवंबर को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा. पार्टी इस मांग को लेकर आगे भी चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी.

मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष वसीम अहमद, वरिष्ठ नेता मनान खां, डॉ. मनान खान, सुहैल अहमद, राजकुमार ठाकुर, योगेंद्र कुमार सिंह, पप्पु सिंह, चंदन सिंह, अजय सिंह, जाफर इमाम,श्याम बिहारी मेहता के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

Related Articles

Back to top button