
Rahul Kumar
Ranchi: जमीन घोटाले मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से जेएमएम पूरी तरह से अनकंट्रोल होता दिखायी दे रहा है. जिसका जीता-जागता प्रमाण सोरेन परिवार की बड़ी बहू और जामा से विधायक रही सीता सोरेन हैं. उन्होंने पार्टी को बागी तेवर दिखाते हुए पहली पार्टी से इस्तीफा दिया. फिर बीजेपी में शामिल हो गयी और दुमका सीट से चुनाव लड़ रही है. परिवार में फूट के बाद अब पार्टी में टूट पड़ती दिखाई दे रही है. एक तरफ जेएमएम ने 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन कर के इंडी गठबंधन की एकता का संदेश दिया, तो दूसरी तरफ उन्हीं के पार्टी के विधायक इंडी गठबंधन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे है. इससे साफ जाहिर होता है की जेएमएम अब सोरेन परिवार के कंट्रोल से बाहर होता जा रहा है.
तीन विधायक लड़ेंगे संसदीय चुनाव
जेएमएम के दो वर्तमान और एक पूर्व विधायक पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर चुके हैं, तो राजमहल लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार और सांसद विजय हंसदा के खिलाफ बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रोम ने पहले ही इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं. वहीं अब कोडरमा लोकसभा सीट से पार्टी के नेता और गांडेय विधानसभा सीट से पूर्व विधायक प्रो. प्रदीप वर्मा ने भी निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा की है. जबकि इस लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के घटक दल सीपीआई (माले) से विधायक विनोद सिंह संसदीय का चुनाव लड़ रहे हैं.
31 मई को ईडी हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार
आपको बता दें की हेमंत सोरेन के उपर बड़गाई अंचल में 8.5 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई थी. हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. हेमंत सोरेन फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे समीर मोहंती और गांडेय विधानसभा से कल्पना बनीं उम्मीदवार




