JharkhandRanchi

बड़गाई अंचल की जमीन घोटाले मामला: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत पर ईडी ने जवाब के लिए मांगा समय

Ranchi: बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका की सुनवाई ईडी की विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हुई. मामले में ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की.

अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी. मामले में हेमंत सोरेन सहित बड़गाई अंचल के निलंबित उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, हिलेरियस कच्छप (अब स्वर्गीय) एवं राजकुमार पाहन के खिलाफ ईडी की टीम आरोप पत्र (प्रॉसीक्यूशन कंप्लेन ) दायर कर चुकी है.

ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2023 को देर रात गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें एक फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था. ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6 /2023 दर्ज किया है. मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अन्य तीन को आरोपी बनाया गया है.

 

Related Articles

Back to top button