Crime NewsRanchi

रंगदारी के लिए फायरिंग कर धमकाने पहुंचा अमन साहू का गुर्गा बाइक से गिरा, पिस्टल-गोली के साथ गिरफ्तार, एक फरार

Ranchi: रोड निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग कर धमकाने के लिए पहुंचे अमन साहू के एक गुर्गे को ओरमांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को उसे वक्त पुलिस गिरफ्तार किया जब भागने के दौरान बाइक से गिर गया. हालांकि एक बाइक सवार भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल बस्ती निवासी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लु पिता- दुनु मियां का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल ओर .32 दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना प्राप्त हुई थी कि मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के गैंग के सदस्य रंगदारी के लिए धमकी देने के लिए ओरमांझी थाना क्षेत्र के भारतमाला सडक निर्माण क्षेत्र में आ रहे है. सूचना पर ओरमांझी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापामारी करने के लिए निर्देश दिया गया. पुलिस की टीम निर्माण स्थल पर गश्ती चेकिंग एव संदिग्ध पर निगरानी रखने के लिए पहुंचा. कुछ देर बाद देखा कि रोला गांव में सड़क निर्माण के पास एक पीला रंग का अपाची मोटरसाईकिल पर सवार दो लड़के आये और इधर-उधर ताक-झाक कर रहे थे यह देखकर पुलिस के जवान उसे रूकने का ईशारा किया गया पुलिस को देखकर बाईक चला रहा लड़का हडबडा कर बाईक को स्टॉट किया जिसे पिछे बैठा लड़का गिर गया और बाईक चालक बाईक लेकर फरार हो गया. बाइक से गिरे आरोपी के तलाशी के क्रम में एक पिस्टल, दो गोली बरामद किया गया. पुलिस को पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि वे संगठित एवं पेशेवर अपराध करने वाले अमन साहू गैंग के सदस्य है और मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के निर्देश पर रोड निर्माण कम्पनी से रंगदारी लेने के लिए गोली चलाकर धमकाने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया. बता दे कि 6 फरवरी ओर 6 मार्च को सड़क निर्माण स्थल पर अमन साहू के गुर्गों के द्वारा फायरिंग करके जान मारने का भय दिखाकर 50 लाख रुपये रगंदारी की मांग की गई थी. रंगदारी के रूपये को लेने के लिए आये गुर्गे को पुलिस हाल ही में गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें: रांचीः प्लाजा चौक के नजदीक स्कूटी सवार के पास मिले 11.47 लाख रुपये

Related Articles

Back to top button