
Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच रविवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की ओर से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, रांची के विधायक सी पी सिंह, सिमरिया विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास भी उपस्थित हुए. मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के शिक्षित बनो के मूल मंत्र से ही भारत विश्व गुरु के रूप में विश्व में स्थापित हो सकता है. शिक्षा एकमात्र मार्ग है जो किसी भी परिस्थिति से बाहर आने की ताकत रखता है. बाबा साहब के कारण ही आज हम सभी हर 5 वर्ष में अपने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, नेता, मंत्री आदि को चुन सकते हैं. यदि उन्होंने संविधान निर्माण में अपनी अहम भूमिका नहीं निभाती तो शायद भारत आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र के रूप में विकसित नहीं हो सकता.
अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है, लेकिन जब उन्हें संविधान निर्माण की तो अपने संघर्ष का कोई भी छाया संविधान निर्माण में पड़ने नहीं दिया. उन्होंने महिलाओं, दलितों, शोषितों, वंचितों सहित सभी वर्ग को एक समान अधिकार देकर विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र के स्थापना में अपनी अहम भूमिका निभाई. कहा कि वर्ष 2024 में 18 लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इससे पहले 14 बार भारत की जनता ने कांग्रेस जैसी पार्टी को वोट किया था लेकिन देश का विकास नहीं हो सका. लेकिन जब से हमने भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप पर वोट किया है, तब से देश विकास के नए आयाम को लिख रहा है. आज शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां केंद्र सरकार की कोई भी योजना ना पहुंची हो. हर व्यक्ति प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों के उत्थान के लिए कई सारी योजनाओं को देश में लागू किया जिसका लाभ उठाकर आज हमारे देश के दलित उच्च शिक्षा, नौकरी, उद्योग आदि में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने सभी से आग्रह किया एक बार फिर वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करवा कर देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनने में मदद करें.
कार्यक्रम में संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने का संकल्प ले रहे हैं. प्रधानमंत्री आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाकर वहां के लोगों और दलितों को भी भारत के संविधान के अनुसार लाभ दे रहे हैं. हम सभी को बाबा साहब के मूल मंत्र को अपने जीवन में अपने की जरूरत है. सी पी सिंह ने कहा कि आज यदि दलित का कोई बेटा राष्ट्रपति या राज्य का मुखिया या नेता प्रतिपक्ष के रूप में या विधायक के रूप में हमारे बीच है तो यह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कारण ही संभव हो सका है. क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संघर्ष किया, वह संघर्ष का पूरा निचोड़ हमारे संविधान में नजर आता है. उन्होंने हर व्यक्ति को समान अधिकार देकर एक पायदान पर लाने की कोशिश की. कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री सीमा पासवान एवं अन्य भी उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें: श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति का 14 अप्रैल को पूजा पंडाल का उद्घाटन, निकाली जाएगी पारंपरिक शोभा यात्रा




