
Ranchi: इंडी गठबंधन की अगुआई में 21 अप्रैल को जगन्नाथ मैदान ( प्रभात तारा) रांची में आयोजित होने वाली “उलगुलान न्याय महारैली” को सफल बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला अध्यक्षों सहित वरीय नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है.
जिसपर जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि “उलगुलान न्याय महारैली” में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया गया है. इस महारैली में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के बड़े नेतागण भी शामिल होंगे. इस महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु सभी लोकसभा प्रत्याशियों,विधायकों, जिला अध्यक्षों,लोकसभा को-ऑर्डिनेटर,जिला प्रभारी, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष सहित विधानसभा वार प्रभारी को संगठन स्तर पर बैठक बुलाने और रैली को सफल बनाने हेतु उचित कार्य योजना तैयार कर उससे चार दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है साथ ही सभी जिला अध्यक्षों को जिला स्तर पर इंडी गठबंधन में शामिल दलों का संगठन के स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि बेहतर समन्वय से न सिर्फ महारैली सफल हो बल्कि जनता के बीच इंडी गठबंधन का एक सकारात्मक संदेश पहुंचे. उन्होंने बताया कि झारखंड की धरती से होने वाले इस “न्याय उलगुलान” से जनता, युवाओं और किसानों,महिलाओं और अन्य सामाजिक वर्गों की आशाओं को बल मिलेगा कि वो अपना आने वाला भविष्य मजबूत गठबंधन के हाथों में सुरक्षा के लिए सौंप रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: गोतस्करी रोकने पर सांसद निशिकांत दुबे को देवघर पुलिस से पूछताछ के लिए आया बुलावा




