National

गुजरात सचिवालय में तेंदुए की इंट्री, पुलिस और वन विभाग तलाश में जुटे

Gandhinagar : गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित गुजरात सचिवालय में देर रात एक तेंदुआ के घुस जाने की खबर है. सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  खबरों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ गेट नंबर सात से अंदर घुसते हुए देखा गया. इसके बाद कंट्रोल रूम को इस संबंध में जानकारी दी गयी. जानकारी दी गयी है कि वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियो देखा और तेंदुए को पकड़ने का प्लान तैयार किया.  बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से यह सबसे मजबूत क्षेत्र में माना जाता है.  तेंदुआ रात लगभग  दो बजे सचिवालय में घुसा. फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें:  सबरीमाला मंदिर : हिंदूवादी संगठनों ने मीडिया को चेताया, कवरेज के लिए युवा महिला पत्रकारों को न भेजें

100 से ज्यादा लोग ऑपरेशन में लगाये गये

बताया जा रहा है कि सचिवालय के कर्मचारियों व अन्य लोगों को सर्च ऑपरेशन खत्म होने तक अंदर जाने पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में गांधीनगर के एसपी मयूर चावला का कहना है कि सबको सुरक्षित रखना हमारी पहली प्राथमिकता है.  तेंदुए को पकड़ लिया गया है या फिर वह चला गया है, यह सुनिश्चित करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 100 से ज्यादा लोग इस ऑपरेशन में लगाये गये हैं. संभावित जगहों की जांच की जा रही है.  गुजरात सचिवालय में सीएम विजय रूपाणी का कार्यालय है.

इसे भी पढ़ें: राज बब्बर के बयान पर शाह का पलटवार, नक्सलवाद पर अपना रूख स्पष्ट करें राहुल गांधी 

Related Articles

Back to top button