JharkhandLateharLead News

लातेहार: बाइक से बंधे हालत में मिले पिता और दो बच्चों के शव, रविवार से थे लापता, इलाके में सनसनी

Ranchi : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू गांव स्थित तिलैयाटांड़ में एक डैम से बाइक से बंधे तीन शव बरामद किये गये हैं. मृतकों की पहचान तिलैयाटांड़ के रहनेवाले विनोद उरांव, उसके पुत्र अंकित उरांव और पुत्री प्रिया के रूप में की गई है. मृतक विनोद सीसीएल का कर्मी है. स्थानीय लोगों ने डैम के पास हेलमेट समेत अन्य सामान देख आसपास के लोगों को सूचना दी. वहीं खोजबीन शुरू की गई तो बाइक से बंधे तीनों के शव बरामद किये गये. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. परिजनों के मुताबिक रविवार को मैकलुस्कीगंज के लिए तीनों निकले थे. मृतक बिनोद के पुत्र और पुत्री मैकलुस्कीगंज में ही होस्टल में रह कर पढ़ाई करते हैं. रविवार को चार बजे घर से निकले लेकिन हॉस्टल नहीं पहुंचे. बुधवार को तीनों के शव बरामद किये गये. पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या के बाद तीनों के शव को बांध कर डुबा दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – पुरुष कांस्टेबल पर महिला कांस्टेबल के दुष्कर्म के आरोप मामले में हाइकोर्ट ने सीबीआइ जांच का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button