JharkhandRanchi

होली के दौरान राज्य में न हो बिजली की कटौती, निगम ने जारी किया आदेश

Ranchi: होली के दौरान राजधानी में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो इसे लेकर जेबीवीएनएल मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है. जेबीवीएनएल ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये सभी आपूर्ति कार्यालयों को आदेश दिया है. जिसमें कहा है कि राज्य में होली समेत गर्मी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े.

इसके लिये आपूर्ति कार्यालयों की ओर से सुनिश्चित कार्रवाई की जायें. जिससे समय-समय पर होने वाली लोड शेडिंग से लोगों को राहत मिल सकें. विशेषकर तकनीकी कारणों से होने वाली बिजली कटौती को रोकने का निर्देश दिया गया है. इसके लिये आपूर्ति क्षेत्र में बिजली उपकरणों की जांच, ट्रांसफॉर्मर जांच, फीडर चेकिंग से लेकर अन्य तकनीकी चीजों को दुरूस्त करने का आदेश दिया गया है.

निगम की ओर से अधिकारियों की जवाबदेही तय की गयी है. जिससे क्षेत्रवार बिजली की समस्या का समाधान हो सके. वहीं, सभी सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर फिलिंग करने जैसी तकनीकी चीजों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. सभी लाइनों की समय-समय पर पेट्रोलिंग करने, ट्रांसफॉर्मर की जांच, बिजली तार सटने वाले इलाकों में पेड़ों टहनियों की कटाई, ट्रांसफॉर्मर चिन्हित कर लोड बढ़ाने समेत अन्य तैयारियां की गयी है.

Related Articles

Back to top button