Ranchi

दोहपर बाद हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि

Ranchi: बढ़ती गर्मी के बीच राज्यवासियों को शनिवार को राहत मिली. जहां रांची समेत बोकारो और रामगढ़ जिला में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इस दौरान राजधानी रांची में बारिश के साथ ही थंडरिंग और ओलावृष्टि हुई. साथ ही तेज हवाएं भी चले. आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश जारी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 16 से 20 मार्च तक के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात और तेज हवाएं चलेगी. वहीं, 19 मार्च के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जहां 19 मार्च को दक्षिणी और मध्य हिस्से में तेज बारिश और हवाओं की संभावना व्यक्त की गयी है. बता दें पिछले कुछ दिनों से राज्य के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. ऐसे में शनिवार से हुए मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि तेज बारिश के दौरान मौसम केंद्र ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 16 से 20 के बीच बारिश में विस्तार देखा जायेगा. इस दौरान राज्य के उत्तरी पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी. केंद्र के अनुसार इस दौरान रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला में बारिश होगी. वहीं 20 और 21 को उत्तर पूर्वी हिस्से जिसमें धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button