
Ranchi: रांची एसीबी मुख्यालय में थैलेसीमिया ओर एनीमिया पीड़ित के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल के तत्वाधान में थैलेसीमिया एवं एनीमिया से ग्रसित लोगों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए एसीबी मुख्यालय में शुक्रवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. एसीबी प्रमुख डीजी अनुराग गुप्ता, डीआईजी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी अंजनी कुमार झा सहित 26 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रक्तदान किया.




