JharkhandRanchi

नियमित पदस्थापन होने तक आठ आईपीएस को मिला जैप ओर आईआरबी का प्रभार

Ranchi: नियमित पदस्थापन होने तक आठ आईपीएस को जैप ओर आईआरबी के विभिन्न वाहिनी के समादेष्टा का प्रभार दिया गया है. डीजीपी के आदेश पर एडीजी मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. बोकारो स्थित राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के समादेष्टा मुकेश कुमार को जैप-4, देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को जैप-5, जैप-2 की समादेष्टा सरोजनी लकड़ा को जैप-10, सीटीसी मुसाबनी के समादेष्टा विजय आशीष कुजूर को आईआरबी-2, गढ़वा एसपी विकास कुमार पाण्डेय को आईआरबी-3, गुमला एसपी शम्भू कुमार सिंह को आईआरबी-5, गिरीडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को आईआरबी-9 ओर दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार को आईआरबी-1 का प्रभार दिया गया है. जैप ओर आईआरबी के विभिन्न वाहिनियों में समादेष्टा के रिक्त पदों पर पदस्थापन नहीं रहने की स्थिति में उक्त पदों से संबंधित कार्यों के निष्पादन एवं वेतनादि की निकासी में काफी कठिनाई होने तथा साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने पर वाहिनियों के बलों को प्रतिनियुक्ति में भी काफी कठिनाई होने की संभावना को देखते हुए यह प्रभार दिया गया है. नियमित पदस्थापन होने तक अपने कार्यों के अतिरिक्त जैप ओर आईआरबी वाहिनियों के कार्यों को भी देखने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: अपराधियों के कहने पर अपने बिजनेस पार्टनर की रेकी कर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, देसी कट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button