JharkhandRanchi

तेजी से बढ़ रहा तापमान, गर्मी के साथ ही 16 से बारिश के आसार, लोगों को मिलेगी राहत

Ranchi: राजधानी समेत पूरे राज्य में गर्मी का असर देखा जा रहा है. तापमान में वृद्धि के साथ ही तेज धूप और गरम हवाओं का असर दिखने लगा है. बीते बुधवार को दोपहर के बाद हुई बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी. लेकिन गुरूवार सुबह से ही लोगों को तेज धूप और गर्मी सताने लगी है.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 15 मार्च को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. 16 और 17 मार्च को राज्य के मध्य और निकटवर्ती दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है. इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.

18 और 19 मार्च को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में यही स्थिति बनी रहेगी. मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है. आने वाले दिनों के तापमान की बात करें तो राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक होगी.

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान की बात करें तो पाकुड़ और पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि गोड्डा का तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया गया. वहीं, गुमला, गिरिडीह, गढ़वा, सिमडेगा का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया. रांची का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button