
Pakur : पाकुड़ एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मालपहाड़ी क्षेत्र के पीपलजोड़ी गांव के निवासी मेघराय किस्कू के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किये. पुलिस ने किस्कू के घर से 11 बोरा जिलेटिन और कुल 1510 पीस डेटोनेटर बरामद किये हैं. ये विस्फोटक पदार्थ छुपाकर रखे गये थे, जिसे विभिन्न खदानों में अवैध रूप से खपाया जाना था. पुलिस ने गृह स्वामी मेघराय किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे PLFI उग्रवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खदान मालिक करता था डेटोनेटर का इस्तेमाल
उक्त विस्फोटक के कागजात मेघराय किस्कू से मांग करने पर उसके द्वारा कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया गया. पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उपरोक्त सारा विस्फोटक खदान मालिक नवीन जैन सिंधी पाड़ा पाकुड़ नगर का ही है, वही इसका उपयोग करता है.
विस्फोटक रखने के लिए 100-200 रुपये मिलने की कही बात
गिरफ्तार अभियुक्त मेघराय किस्कू ने बताया कि उसे खदान मालिक नवीन जैन द्वारा विस्फोटक रखने के एवज में मात्र 100-200 रुपये दिये जाते हैं. अवैध विस्फोटक रखने के आरोप में मेघराय किस्कू को गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें- पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, कई सिपाही घायल
पाकुड़ में होता है अवैध खनन
पाकुड़ में अवैध खनन होता है, इस बात की पुष्टि कोई और नहीं, बल्कि पाकुड़ के एसडीएम ने ही की थी. वह भी एक बार नहीं, दो बार पाकुड़ डीसी को एसडीएम ने जो रिपोर्ट सौंपी थी. उसमें उन्होंने साफ कहा था कि सुरेश शर्मा इस अवैध उत्खनन को संरक्षण देते हैं. पाकुड़ मुख्यालय डीएसपी और एसडीएम ने एसडीओ और एएमओ को जो रिपोर्ट दी थी, उस रिपोर्ट में इस बात का साफ उल्लेख है कि पाकुड़ के खागाचूहा में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है.




