Koderma

अजीत बरनवाल बने आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव, लोगों ने दी बधाई

झुमरीतिलैया में हुई राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की बैठक

Koderma: कोडरमा के अजीत बरनवाल को आजसू पार्टी का केंद्रीय सचिव बनाया गया है. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के द्वारा केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर अजीत बरनवाल ने आभार व्यक किया और कहा कि आजसू पार्टी के संगठन के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे. उनके मनोनयन पर आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव संतोष सहाय, जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता, उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला सचिव प्रकाश कुमार, केंद्रीय समिति सदस्य मनोज यादव, शंकर साहू, बृजनंदन यादव, रोहित मेहता, पंकज मेहता, शंभू बरनवाल, अमित कुमार, अमन कुमार, रोहित सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और कहा है कि कोडरमा जिला में आजसू पार्टी मजबूत होकर उभरेगी.

राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की बैठक

गुरुवार को झुमरीतिलैया स्थित आकाश इंग्लिश क्लासेज में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की एक बैठक हुई, जिसमें कोडरमा जिला के विस्तारीकरण पर चर्चा किया गया. इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हम जल्द ही कोडरमा जिला संगठन का विस्तार कर संगठन को सींचने में भरपूर सहयोग करेंगे. बैठक की अध्यक्षता अजय मोदी जबकि संचालन शिवशंकर मोदी ने किया. इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रेमलाल बरनवाल, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र मोदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखन लाल मोदी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेश कुमार मोदी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मन्टू मोदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर बरनवाल, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मोदी, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार मोदी, कोडरमा से संजीव समीर, गिरीडीह जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार, डॉ मनोज कुमार, शीला बरनवाल, राहुल कुमार, अजय प्रसाद बरनवाल, दशरथ प्रसाद, आकाश कुमार, गणेश मोदी, सुदर्शन बरनवाल, शिव कुमार, पिंकू मोदी, कृष्ण मोदी, मुंशी प्रसाद, ब्रह्मदेव मोदी, प्रकाश मोदी, सुधीर मोदी, बिनोद मोदी, प्रदीप मोदी, मथुरा मोदी, अर्जुन मोदी, बिनोद कुमार, पियूष कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए. बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही नियमित बैठक करने, समाज की समस्याओं आदि पर चर्चा की गयी.

Related Articles

Back to top button