
Giridih : गिरिडीह के खोरिमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ साजिद जफर ने बुधवार को झारखंड पुलिस सेवा से इस्तीफा देने का घोषणा कर राज्य पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है. एसडीपीओ साजिद जफर ने खुद ही बुधवार को इस्तीफा देने की जानकारी x पर दी. X पर इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए एसडीपीओ साजिद जफर ने कहा कि ट्रांसफर के अन्यायपूर्ण निर्णय के कारण वो इस्तीफा दे रहे हैं. क्योंकि उनके साथ लगातार अन्याय हो रहा है. ऐसे में सत्य की जीत कभी नौकरी से बड़ी नहीं हो सकती. इधर एसडीपीओ साजिद जफर से जब जानकारी ली गयी तो x पर इस्तीफा देने की पुष्टि करते हुए कहा कि वो राज्य सरकार को वक्त भी दे रहे हैं कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे. नहीं तो अब वो पैदल रांची जा कर इस्तीफा देंगे.



