
Ranchi: राज्य सरकार ने आदित्यपुर सिवरेज प्रबंधन परियोजना की रिवाइज स्वीकृति प्रदान कर दी है. नगर विकास विभाग ने 15.67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस परियोजना के अंतर्गत आदित्यपुर क्षेत्र के 23600 घरों में गृह संयोजन देने की योजना तैयार की गयी है.
सिवरेज प्लांट के साथ 135 किमी सिवरेज नेटवर्क पाईप लाइन बिछाया जा रहा है. अभी तक 105 किमी पाइपलाइन बिछा दी गयी है, शेष 30 किमी पाइपलाइन बिछाया जायेगा. इस योजना की स्वीकृति के बाद अब तक 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. सिवरेज पाइपलाइन से आवासीय घर,अपार्टमेंट, कार्यालय आदि को जोड़ा जायेगा. सिवरेज वाटर की निकासी इसके जरिये हो सकेगी.




