National

महाराष्ट्र में सीटों पर समझौता, उद्धव सेना 21 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Mumbai: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के बीच शीट शेयरिंग पर समझौता हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंच गया है. शिवसेना (यूबीटी) के 21 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है, जबकि कांग्रेस 15 सीटों पर लड़ सकती है. वहीं एनसीपी के शरद पवार गुट को नौ सीटें मिल सकती हैं.

प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली पार्टी वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और राजू शेट्टी के स्वाभिमानी पक्ष को एक सीट मिल सकती है. इसकी औपचारिक घोषणा 48 घंटों के भीतर होने की संभावना है. सेना (यूबीटी) मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी.

यह अब तक सीट शेयरिंग का एक संभावित फॉर्मूला है जिस पर अंतिम फैसला वरिष्ठ नेता लेंगे. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी.

 

 

Related Articles

Back to top button