
Ranchi : Jbvnl के जीएम कमर्शियल ऋषि नंदन का निधन सोमवार को हो गया. वह कार्यालय संबंधी कार्यों से देहरादून गये हुए थे. जहां रविवार को रात्रि भोजन के बाद होटल के कमरे में गये थे. सुबह जब होटल कर्मचारियों ने उनका दरवाजा खटखटाया तो उनकी मौत हो गयी थी. जानकारी मिलने के बाद दिवगंत ऋषि नंदन के पार्थिव शरीर को हरिद्वार रूढ़की लाया गया. Jbvnl सूत्रों की मानें तो ऋषि नंदन का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जायेगा. फिलहाल डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है. हालांकि डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. जानकारी हो कि ऋषि नंदन बिजली वितरण निगम के महत्व पद जीएम कॉमर्शियल पर कार्यरत थे. राज्य में बिजली वितरण संबंधी महत्वपूर्ण मामलों में उनकी अहम भूमिका रही है.
इसे भी पढ़ें – JHARKHAND : जानिये आखिर क्यों गीता कोड़ा ने बदला पाला



