Dhanbad

गोविंदपुर और निरसा में सड़क हादसा, 4 की मौत

Dhanbad: रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट इंडिया मोड़ के समीप घटी. वहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में  घटनास्थल पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया. मरने वाले तीनों युवक गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीरामुडी के रहने वाले थे. यह तीनों निरसा में जतरा मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे. जैसे ही ईस्ट इंडिया मोड़ के समीप पहुंचे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानेदार मनोज कुमार पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर लोगों की मदद से तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – बकोरिया कांडः जब मुठभेड़ फर्जी नहीं थी, तो सीबीआई जांच से क्यों डर रही है सरकार !

सड़क हादसे की दूसरी घटना निरसा थाना के समीप घटी, वहां पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. थाना के समीप गोपालगंज के पास लोगों ने सड़क पर शव को देखा. शव को देखते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. आपको बता दें कि आये दिन  ट्रक और हाइवा की रफ्तार कहर बरपा रहा है. लेकिन, इस पर लगाम लगाने के लिए  जिला प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं की है. नतीजा मौत का सिलसिला जारी है. आये दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है.

Related Articles

Back to top button