NEWSWING
Ranchi, 03 October : मारवाड़ी युवा मंच समर्पण द्वारा हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में तीन दिवसीय दिवाली मेला का मंगलवार को आगाज हुआ. मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा आरती कुजूर ने समपर्ण के इस पहल की सरहाना की और कहा कि यह महिला उद्यमियों को लिए अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर है. उन्होंने सभी स्टॉल का मुआयना भी किया. इसके बाद दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही.
क्या-क्या है मेला में
– मेले में कुल 80 स्टॉल हैं .
– रांची सहित बोकारो, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जयपुर की भी महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाया है.
– मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना है.
– दिवाली के त्योहार को देखते हुए मेले में लाइट्स के ढेरों वैरायटी उपलब्ध है.
– डिजाइनर ड्रेस की है मांग




