
Ranchi : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस ख़ेमे में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस की तरफ से सभी मंत्री रिपीट किये गये हैं. इस बात से कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं. नाराजगी की वजह से कई विधायक सर्किट हाउस में गोलबंद थे. अब ये लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सरकारी आवास पर 12 विधायक पहुंचे हैं.
कांग्रेस के पुराने चेहरों को चंपाई सरकार में मिला मौका
हेमंत सोरेन सरकार में शामिल मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख को फिर से चंपाई सरकार में मंत्री बनाया गया है. जिसको लेकर कांग्रेस के विधायक नाराज हैं और प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ें – जेएमएम की तरफ से एससी कोटा का मंत्री पद रह गया खाली, राजभवन को बैद्यनाथ राम का भेजा गया था नाम, जानिए पूरा समीकरण…



