Ranchi

रांची: जगरनाथपुर थाना के गेट के सामने बुजुर्ग की गिरकर मौत

Ranchi: जगरनाथपुर थाना के गेट के सामने एक बुजुर्ग आदमी चलते-चलते सड़क के किनारे गिर गए और उनकी मौत हो गई है. स्थानीय लोगों की माने तो किसी अज्ञात गाड़ी के धक्का लगने से गिर पड़े. जिससे उन्हें गंभीर चोट आई. वहां से गुजर रही एक एंबुलेंस को लोगों ने रोका तो उस पर सवार सिस्टर ने जब इस बुजुर्ग आदमी के नब्ज़ चेक की तो कहा उनकी नब्ज़ नहीं चल रही है,शायद उनकी मौत हो गई. मृतक का नाम कैलाश बताया जा रहा है।जांच पड़ताल जारी है.

Related Articles

Back to top button