National

ईडी ने नीरव मोदी की हांगकांग की 255 करोड़ की संपत्ति जब्त की

NewDelhi : पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर विदेश भागने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. खबरों के अनुसार ईडी ने अर्थशोधन निवारण अधिनियम 2002 यानी पीएमएलए के तहत नीरव मोदी के हांगकांग स्थित आवासों में लगभग 255 करोड़ रुपये के कीमती सामान जब्त कर लिये हैं. बता दें कि इससे पूर्व एक अक्तूबर को ईडी ने नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थी.  सभी संपत्तियां भारत तथा चार अन्य देशों में मौजूद थीं.  ईडी के अनुसार जब्त  संपत्तियां, आभूषण, फ्लैट और बैंक बैलेंस आदि भारत, ब्रिटेन और न्यूयॉर्क समेत अन्य जगहों में स्थित हैं.

इसे भी पढ़ें : सीबीआई में कौन था माल्या का मददगार? राकेश अस्थाना की जांच से सच सामने आ सकता था

17 अक्तूबर को ईडी ने मेहुल चोकसी की 218 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी

सूत्रों के अनुसार ऐसे बेहद कम मामले हैं जिनमें भारतीय एजेंसियों ने किसी आपराधिक जांच के सिलसिले में विदेश में संपत्तियां जब्त की हों.  इस क्रम में बता दें कि 17 अक्तूबर को ईडी ने पीएनबी घोटाले के दूसरे मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी की 218 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. ईडी ने कार्रवाई पीएमएलए कोर्ट में पेश न होने के बाद की थी. अदालत ने घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ है.  साथ ही ईडी द्वारा इसी मामले में अन्य आरोपी आदित्य नानावती के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है.

 

Related Articles

Back to top button