National

आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे राजस्थान के जाट

Rajasthan News: केंद्र की सरकारी नौकरियों में आरक्षण लेने की मांग पर अड़े भरतपुर-धौलपुर के जाटों का धरना आज भी जारी है. शुक्रवार को जाट समाज की कमेटी ने दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री वीरेंद्र कुमार के साथ पहले दौर की वार्ता की, जो सकारात्मक रही. इस दौरान आरक्षण दस्तावेजों की पूर्ति करने व ओबीसी आयोग में 13 फरवरी को दूसरे दौर की वार्ता करने पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह में सौर उर्जा उत्पादन करेगा कोल इंडिया, एक प्लांट में काम जारी-दूसरे के लिए जमीन की तलाश

अब 13 फरवरी को जाट समाज की कमेटी व राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी की नई दिल्ली स्थिति ओबीसी आयोग में दूसरे दौर की वार्ता होगी. जाट समाज का कहना है कि जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक महापड़ाव जारी रहेगा. अपनी मांगों को लेकर उच्चैन उपखंड के गांव जयचोली में जाट समाज ने 25 दिन से महापड़ाव डाला हुआ है.

7 फरवरी को जाट समाज ने मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी दी थी. लेकिन 6 फरवरी को जाट समाज के पास राज्य सरकार से वार्ता का निमंत्रण आया और राज्य सरकार से सकारात्मक बात हुई. इसके बाद केंद्र से वार्ता के लिए जाट समाज की 6 सदस्य कमेटी दिल्ली रवाना हुई. ओबीसी आयोग नई दिल्ली में 13 फरवरी को पहुंचने के लिए पत्र भेजा है.

शुक्रवार को जाट समाज की कमेटी ने ओबीसी आयोग में पहुंचकर कमियों को जानने के लिए दस्तावेजों का अवलोकन किया. जाट समाज की कमेटी में संयोजक नेम सिंह फौजदार, सरपंच सुभाष मदेरणा, सरपंच गोविंद सिंह व प्रेम सिंह एवं सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया कमेटी के साथ गए हैं.

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री 11 फरवरी को करेंगे टंट्या भील विश्वविद्यालय का शुभारंभ

 

 

Related Articles

Back to top button