DhanbadJharkhand

अपनी ही सरकार की कार्य प्रणाली से खुश नहीं हैं धनबाद सांसद

Dhanbad : धनबाद सांसद जिला प्रशासन और सूबे की सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं. आये दिन प्रशासन और सरकार की कार्य प्रणाली पर सांसद अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं. ताजा मामला सोमवार को जिला समाहरणालय में हुई बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक का है. इस बैठक में प्रभारी मंत्री अमर कुमार बाउरी के विलंब से पहुंचने पर नाराज सांसद पीएन सिंह कार्यक्रम से चले गये.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : राजा तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण, फिर से 7 करोड़ रुपए पानी में बहाने की तैयारी

CM के प्रधान सचिव पर उपेक्षा का लगाया था आरोप

इससे पहले सांसद ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया था. बाद में मुख्यमंत्री रघुवर दास से बातचीत के बाद मामला पैचअप हुआ. हालांकि मामला पैचअप करने के लिए बर्णवाल और सांसद की रांची मे हुई बैठक की जो तस्वीर सोशल मीडिया में जारी की गयी. उसमें बर्णवाल का बाडी लैंग्वेज ऐसा नहीं था जिससे समझा जाता कि उन्होंने सांसद पीएन सिंह को भाव दिया.

इसे भी पढ़ें : JPSC के सिलेबस में बड़े बदलाव की तैयारीः पहले मेंस से ऑप्सनल हटा- सीसेट रद्द हुआ, फिलहाल मेंस में…

सूत्र बताते हैं कि धनबाद के सांसद और विधायक को पहले धनबाद के डीसी ए दोड्डे भी भाव नहीं देते थे. यहां तक कि सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद कई योजना के उदघाटन शिलान्यास में भी जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा की. इसकी शिकायत सांसद, विधायक ने मीडिया से लेकर सरकार तक की. बाद में डीसी सरकारी कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को बुलाने का एहसान करने लगे. इसके बाद भी एमपी साहब की वह चलती नहीं जो बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के शासन में थी. अब तो बस दिन कट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बोकारो: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, रेलवे की परीक्षा देने दुमका से जा रहे थे रांची

Related Articles

Back to top button