JharkhandLead NewsRanchi

करप्शन में शामिल होने के बावजूद विधानसभा में पूर्व सीएम ने विधानसभा में दिखाई सीनाजोरी की भाषा: बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया. झारखंड विधानसभा में चंपाई सरकार के विश्वास प्रस्ताव के बाद मीडिया के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी. कहा कि हेमंत सरकार के लूट की जांच का इंतजार करें, सब दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जाएगा. बिना कार्रवाई हुए कोई चोर नहीं बोलता कि उसने चोरी की है. जो चोरी करेगा, उसे दंडित कराना जांच एजेंसियों का काम है. इसलिए भ्रष्टाचारी का कानून की नजर से बच पाना मुश्किल है. सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट जाने से वही होगा जो विधि सम्मत होगा.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाती. जो परिवार और पैसे की राजनीति करते हैं, वे ही ऐसा बोलते हैं. आज सत्ताधारी विधायकों की पहरेदारी की जा रही. इससे स्पष्ट है कि सत्ता पक्ष में अंतर्विरोध है. भ्रष्टाचार के आरोपी निवर्तमान मुख्यमंत्री की भाषा विधानसभा में भी धमकी भरी है. ये चोरी के बाद सीनाजोरी की भाषा है. राज्य की जनता इनके चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है. बाबूलाल ने हेमंत सोरेन को भाजपा के कहने पर फंसाने के आरोप को निराधार बताया. कहा कि राज्य की जनता को पता है कि शिबू सोरेन को कांग्रेस के शासन में तिहाड़ जेल भेजा गया, मधु कोड़ा को जेल कांग्रेस ने भेजा.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी, दलित और पिछड़ों का उत्थान कांग्रेस के एजेंडे में कभी नहीं रहा: बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button