JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand: बिना PRAN, GPF नंबर के मामले में ऑफलाइन पेंशन का देना होगा आवेदन

Ranchi:  वित्त विभाग ने PRAN नंबर (परमानेंंट रिटायरमेंट अकांउट नंबर), जीपीएफ नंबर रहित मामलों में पेंशन देने के लिए दिशा-निर्देश दिया है. वित्त विभाग ने कहा है कि कई मामले विभाग के सामने आ रहे हैं जिसमें कर्मी द्वारा राज्य सरकार की सेवा में योगदान के उपरांत प्राण नंबर, जीपीएफ नंबर आवंटन के पूर्व ही कर्मी की मृत्यू हो गये तथा वित्त विभाग के 29 जुलाई 1980 के प्रावधानुसार आश्रित को पारिवारिक पेंशन के लिए बिना प्राण नंबर, जीपीएफ नंबर के पेंशन पोर्टल पर ओवदन करना संभ व नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: मनरेगा आयुक्त और पलामू डीसी के निर्देश का किया था उल्लंधन, पूर्व बीडीओ पाटन को मिला दंड

ऐेसे मामले में ऑफलाइन कार्रवाई किया जाना है, जिसकी लिए स्वीकरण प्राधिकार द्वारा प्रशासी विभा ग के माध्यम से प्रस्ताव गठित कर वित्त विभाग की सहमति लेनी आवश्यक है। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिच, सचिव व आयुक्त झारखंड को पत्र लिखा है और उपरोक्त दिशा-निर्देश के अनुसार काम करने को कहा है.

Related Articles

Back to top button