JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

एचईसी कर्मी पहुंच रहे शहीद मैदान, महिलाएं बर्तन लेकर कर रही विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगे शामिल

Ranchi: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) के कर्मियों के आंदोलन का आज 19वां दिन है. जहां एचईसी के अधिकारियों और कर्मियों की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गयी है. वहीं, सोमवार को आंदोलनरत एचईसीकर्मी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल होने की योजना बनायी है. इस दौरान कर्मियों ने विरोधी नारों के साथ एचईसी से शहीद मैदान एचईसी की ओर आगे बढ़े. इस दौरान महिलाओं ने सर में बर्तन लेकर एचईसी लिख कर विरोध दर्ज किया.

महिलाओं ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से एचईसी कर्मियों की स्थिति बदतर हो गयी है. केंद्र सरकार को कर्मियों के विरोध का कोई असर नहीं हो रहा है. जबकि एचईसी के पास काम की कोई कमी नही है. कर्मियां की स्थिति अब ऐसी हो गयी है कि इनके सामने भूखे मरने की स्थिति हो गयी है. इस स्थिति के बावजूद केंद्र सरकार उपक्रम के पुर्नजीवन के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाती है.

आंदोलनरत कर्मियों ने कहा कि अब न्याय यात्रा में शामिल होकर एचईसी को बचाने और कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग की जायेगी. जानकारी हो कि विगत 17 जनवरी से एचईसी के अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में है. जहां कर्मियों की मांग है कि कर्मचारियों का 18 महीने और अफसरों का 20 महीने से बकाया वेतन भुगतान किया जायें.

सात श्रमिक संगठन एक साथ

बकाया वेतन की मांग को लेकर अभी सात श्रमिक संगठन एक मंच पर आकर कंपनी के खिलाफ आंदेालन कर रहे है. आंदोलन के दौरान कर्मियों और अधिकारियों ने तीनों प्लांट के अदंर जाने पर प्रतिबंध लगा है. श्रमिक संगठनों ने एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का गठन किया है. इसी समिति के बैनर तले आंदोलन जारी है.

आंदोलनरत कर्मियों की मानें तो एचईसी में अभी करीब 1100 स्थायी और 1500 अस्थायी कर्मचारी हैं. कुल संख्या 2600 है. जिनकों किसी भी तरह का भुगतान अब कंपनी प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है. समिति की माने तो अस्थायी मजदूरों का एग्रिमेंट भी अधर पर लटका हुआ है. प्रबंधन द्वारा स्पष्ट पक्ष नहीं रखने की वजह से श्रमिक संगठनों ने एक मंच पर आकर आंदोलन शुरू किया. एक मंच पर हटिया मजदूर कामगार यूनियन, हटिया मजदूर यूनियन, हटिया लोक मंच, एचईसी श्रमिक संघर्ष यूनियन, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन और एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button