JharkhandRanchi

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 72 घंटे बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं, हम जल्द जारी करेंगे श्वेत पत्र: सुप्रियो

Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले में ईडी की ओर से गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेएमएम मीडिया के सामने आया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सभी लोग यही बोल रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. इसकी परिकल्पना हम लोगों ने 29 दिसंबर से सोच रहे थे. सरकार का गठन होने के बाद से ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा था. इनकी सीधी सोच है कि सरकार बनाओ. जनता ने समर्थन दिया तो ठीक, नहीं तो परेशान करके सरकार गिरा दो और फिर सरकार बना लो. इसका उदाहरण कई राज्य हैं. गिरफ्तारी के 72 घंटे हो जाने के बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं हुई है. किस जुर्म में गिरफ़्तार किया गया. इसका कोई आधार अभी तक निकल कर सामने नहीं आया है.

उन्होंने कहा कि सीएम के इस्तीफा देने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री का चयन क्यों नहीं किया गया. यह जमीन आंदोलनकारियों की है. राज्यपाल से हम लोगों ने कहा कि कार्यपालिका का कोई अधिकारी नहीं है. लेकिन फिर भी मौन रहे. जब लोगों में आक्रोश देखा तब बीजेपी को सांप सूंघ गया और रात में बुला कर सरकार बनने का न्यौता दिया गया. राज्यपाल ने किस आधार पर बहुमत सिद्ध करने को कहा. किस चीज का विश्वास मत साबित करने की बात कर रहे हैं. राज्यपाल महोदय जितनी संख्या हमारी पहले थी अभी भी हमारे पास है. 47 विधायक अब भी हैं. पार्टी जल्द ही श्वेत पत्र जारी करेगी और बताने का कम करेगी कि कैसे ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से राजनीतिक तरीके से परेशान किया गया है.

इसे भी पढ़ें – बड़गाईं जमीन घोटालाः पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और भानू प्रताप को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ कर सकती है ईडी

Related Articles

Back to top button