GiridihJharkhand

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Giridih : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के तिवारीपहरी के चितमाडीह गांव के एक खेत में शनिवार दोपहर 40 वर्षीय युवक मकबूल अंसारी का शव पड़ा मिला. मकबूल की हत्या हुई है या मामला कुछ और है, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं जानकारी मिली तो मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. वैसे शुरुआती दौर में जो बाते सामने आयी है, उसके अनुसार मृतक और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था. वहीं दूसरे दिन उसका शव गांव के खेल में पड़ा मिला. जानकारी के अनुसार मृतक कोलकाता में नौकरी करता था और शुक्रवार को ही गांव लौटा था.

इसे भी पढे़ं – बड़गाईं जमीन घोटालाः पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और भानू प्रताप को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ कर सकती है ईडी

Related Articles

Back to top button