Ranchi

कांची नदी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Bundu: बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र के NH33 के पोड़ाडीह गाँव के समीप चंचल बस की चपेट में आने से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.  कार में सवार तीन लोगों में दो लोगों की मौत हो गई है तथा एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. दरअसल यह घटना रांची से टाटा जाने के क्रम में कांची नदी के पुल को पार करने के क्रम में घटी है, जब स्विफ्ट गाड़ी को बस पास ले रही थी. उसी क्रम में स्विफ्ट गाड़ी बस की चपेट में आ गई तथा स्विफ्ट गाड़ी का आगे का हिस्सा रगड़ खाते हुए क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच गई. आसपास के लोगों के द्वारा स्विफ्ट गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला जिसमें एक महिला तथा दो पुरुष सवार थे. महिला और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी है तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

Related Articles

Back to top button