
Dumka : जिले के सरैयाहाट प्रखंड के कोठिया निपानिया गांव में 1977 में सांसद चुने गये बटेश्वर हेम्ब्रम का बुधवार को निधन हो गया. पूर्व सांसद बटेश्वर हेम्ब्रम हेड मास्टर के पद से भी सेवानिवृत्त थे. वह एक अच्छे गीतकार भी थे. उनके निधन से सरैयाहाट सहित पूरे संतालपरगना को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके पार्थिव शरीर को देखने समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी भी सरैयाहाट पहुंचीं. भाजपा मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष जगदीश राय, मीडिया प्रभारी अंजय सिंह, मनीष कुमार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष मिस्त्री टुडू सहित सैकड़ों लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
इसे भी पढ़ें- राज्य भर के दिव्यांगजनों को हर महीने राशन मिले, यह सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता : मुकेश महतो




