JharkhandLead NewsRanchi

देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना खासः राज्यपाल

Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को राजभवन में संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश एवं दादरा तथा नगर हवेली एवं दमन-दीव के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया. कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है. विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है. हम एक हैं और एक रहेंगे. उत्तर प्रदेश में राम-कृष्ण जन्मभूमि है. काशी भी है. गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम भी यहीं प्रयागराज में है. प्रयागराज में ही प्रत्येक 12 वर्षों में कुम्भ मेला का आयोजन होता है. उत्तर प्रदेश तीर्थों की भूमि के साथ-साथ ज्ञान की भूमि भी है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने हमारे देश में ज्ञान के क्षितिज पर अहम योगदान दिया है. राज्यपाल ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुम्बकम एवं सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से रही है जो खास है. यह भावना हमारे स्थापत्य कला में भी झलकती है. ताजमहल के स्थापत्य कला का स्थान पूरे विश्व में अप्रतिम है. अयोध्या के राम मंदिर का स्थापत्य कला भी अद्वितीय है.
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोजीजी वाराणसी से सांसद हैं. उनके नेतृत्व में हम सभी भारतवासी का आत्मसम्मान बढ़ा है. वाराणसी को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में जाना जाता है. उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभाओं की भी भूमि है. विगत दिनों विकास की गति यहां काफी तेज हुई है. कुशल राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासन एवं जनता यदि साथ मिलकर कार्य करे तो विकास की गति द्विगुणित हो जाती है. विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का भी समुचित उपयोग किया जाना चाहिए. राज्यपाल ने विकसित भारत के लिए सभी को अपना योगदान देते हेतु आह्वान किया एवं सभी के सुखमय जीवन की कामना की. मौके पर लोक गीत एवं लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई.

इसे भी पढ़ें: 26-31 जनवरी तक पहली हॉकी सिमडेगी जूनियर वीमेंस चैंपियनशिप, 14 टीमें लेंगी भाग

Related Articles

Back to top button