
Ranchi : राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ ने 10 फरवरी तक आंदोलन स्थगित कर दिया है. इस संबध में संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार की ओर से जानकारी दी गयी कि पांच सूत्री मांगों को लेकर संघ ने तीन बार धरना स्थगित किया है. पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से प्रतिनिधि मंडल की वार्ता 28 दिसंबर 2023 को. इसके बाद आंदोलन 8 जनवरी तक स्थगित किया गया. दूसरी बार फिर 8 जनवरी को मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे जी से वार्ता हुई. इसके बाद आंदोलन फिर स्थगित किया गया. वार्ता के बाद 16 जनवरी से फिर से आंदोलन शुरू किया गया. जहां पंचायती राज निदेशक से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई. इस दौरान संघ की मांगों पर कैबिनेट स्वीकृति की जानकारी दी गयी. साथ ही कहा गया कि जल्द ही संघ की मांगों को कैबिनेट में रखा जायेगा. इस दौरान संघ ने 10 फरवरी तक आंदोलन को स्थगित किया. चंद्रदीप कुमार कहा कि अगर सरकार 10 फरवरी तक मांगों पर घोषणा नहीं करती है तो आनेवाले समय में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रति दिन विधानसभा घेराव किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ 8 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में सरकार अगर संघ की मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो बजट सत्र में विधानसभा का घेराव ढोल और झाल बजाकर किया जायेगा.
संघ की मांग
मुख्यमंत्री से दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता. पंचायत स्वयंसेवक का नाम बदल कर पंचायत सहायक किया जाये. पंचायत स्वयंसेवक के प्रोत्साहन राशि को हटा कर मानदेय सुनिश्चित किया जाये. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक की सेवा स्थायी की जाये. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक को पंचायती राज में समायोजन किया जाये.
इसे भी पढ़ें – बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर 3.700 किग्रा अफीम के साथ बोलेरो सवार तीन तस्कर गिरफ्तार



