
Ranchi: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. इसे लेकर पूरा देश राम मय है. प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रांची जीपीओ के फिलाटेली ब्यूरो में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से संबंधित डाक टिकट एवं विशेष आवरण की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसमें भगवान राम से संबंधित समस्त विश्व के डाक टिकट की प्रदर्शनी लगी हुई है . इसमें लगभाग 21 से ज्यादा देश के डाक टिकट को दिखाया गया है . डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड डाक परिमंडल के निदेशक पंकज कुमार मिश्रा और रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह ने किया. फिलाटेली ब्यूरो में भगवान श्री राम से आधारित 11 डाक टिकट मात्र 65 रुपये में आम जनता के लिए उपलब्ध हैं. डाक निदेशक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि डाक विभाग हमेशा डाक टिकट के माध्यम से देश और दुनिया की संस्कृति को संजोता रहा है. डाक टिकट ही एक ऐसा माध्यम है जिसे हम अपनी संस्कृति को अपने बच्चों को उपहार दे सकते हैं.





