JharkhandLead NewsRanchi

IAS अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को ईडी ने भेजा दूसरा समन, 12 जनवरी को होगी पूछताछ

Ranchi: आइएएस अविनाश कुमार को पत्नी प्रीति कुमार को ईडी ने दूसरा समन भेजा है. प्रीति कुमार को 12 जनवरी को तलब किया गया है. इससे पूर्व समन पहला समन भेजकर ईडी 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि प्रीति कुमार उपस्थित नही हुई थी. बता दे कि पांच दिसंबर को ईडी के अधिकारी सर्वे करने बर्लिन अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के जमीन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला था. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को जब्त किया गया. अस्पताल की जमीन का मालिकाना हक प्रीति कुमारी के नाम है. ईडी के सूत्र के मुताबिक रांची में स्थित बर्लिन अस्पताल के मालिकाना हक के बारे में ऐसा माना जाता है की वो प्रीति कुमारी के नाम से है. जिसके पति का नाम अविनाश कुमार झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. और वो झारखंड में ही गृह विभाग में अवर सचिव पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही गृह सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास है. जांच एजेंसी ईडी के द्वारा पिछले कुछ समय पहले बडगाई अंचल अधिकारी से इसी अस्पताल सहित कुछ अन्य प्रॉपर्टी के दस्तावेज और उसके डीड, खतियान इत्यादी दस्तावेजों की कॉपी और एक रिपोर्ट मांगी गई थी. अस्पताल की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को तैयार करने में बड़े स्तर की जालसाजी की गई थी और खाता नंबर- 54 और प्लॉट नंबर- 2711 की जमीन प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी गई थी. करीब तीन करोड़ की प्रॉपर्टी को खरीदा गया. जमीन अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थी, इसमें अलग-अलग डीड का जिक्र है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 56 कैदियों की जल्द होगी रिहाई, सीएम ने कहा- इनके पुनर्वास की हो व्यवस्था

Related Articles

Back to top button